सीधे पेज पर

आपका AI मुंशी।उधार, बिल और Tally, फ़ोन पर।

किससे कितना लेना है, कौन सा बिल बना, कितना स्टॉक बचा: रोज़ तैयार। आपकी हाँ के बिना कुछ नहीं होता।

₹3,999 साल से
GST अलग
7 दिन फ़्री
कार्ड नहीं चाहिए
Tally सिर्फ़ पढ़ा जाता है
कुछ बदलता नहीं
हिंदी, Hinglish, English
जिस भाषा में आप बोलते हैं

पूछिए। जवाब आपके खाते से।

Ask Munshiji आपके बिल, स्टॉक और उधार रजिस्टर से जवाब निकालता है, और बताता है कैसे निकाला।

इस महीने सबसे ज़्यादा उधार किसका है?

गुप्ता हार्डवेयर, राजगढ़
₹42,300 · 38 दिन
श्री ट्रेडर्स
₹18,750 · 21 दिन
माँ दुर्गा इलेक्ट्रिकल्स
₹12,400 · 9 दिन

सबसे ज़्यादा गुप्ता हार्डवेयर का: ₹42,300, 38 दिन से।

कैसे निकाला उधार रजिस्टर: आज तक के बिल और रसीद।

Betaउदाहरण खाता। नाम और नंबर असली नहीं हैं। ज़रूरी नंबर एक बार जाँच लीजिए।

एक उधार, चार रास्ते

गुप्ता हार्डवेयर के ₹42,300 के साथ क्या होता है, सुबह से पैसा आने तक।

  1. App

    गुप्ता हार्डवेयर₹42,300

    38 दिन से बाक़ी

    सुबह की सूची

    किसका कितना बाक़ी, कितने दिन से। सबसे ज़रूरी नाम ऊपर।

    Live
  2. WhatsApp

    नमस्ते गुप्ता जी, बिल 1184 के ₹42,300 बाक़ी हैं। UPI लिंक साथ में है।

    भेजूँ?हाँबदलो

    रिमाइंडर, आपके नंबर से

    बिल और UPI लिंक के साथ मैसेज तैयार। आपकी हाँ पर जाता है।

    Live
  3. कॉल

    रमेश ने कॉल किया, 11:05

    “शनिवार तक ₹30,000, बाक़ी अगले हफ़्ते।”

    कॉल का नोट

    स्टाफ़ कॉल करता है और नतीजा लिखता है: कब देगा, कितना देगा।

    Live

    Live नियम बना दें, तो मुंशीजी ख़ुद भी रिमाइंडर कॉल करता है।

  4. खाता

    जमा, UPI से₹30,000

    बाक़ी₹12,300

    पैसा आया, खाता बराबर

    UPI से आया पैसा उसी बिल से जुड़ जाता है।

    Beta

मुंशीजी क्या-क्या करता है

उधार और वसूली Live

किसका कितना बाक़ी, कितने दिन से, और आज किसको कॉल करना है।

उधार और वसूली की स्क्रीन

बिलिंग और GST Live

GST बिल काउंटर पर या फ़ोन से। GST रिपोर्ट तैयार मिलती है।

बिलिंग और GST की स्क्रीन

स्टॉक और ख़रीद Live

हर आइटम का स्टॉक। कम होने से पहले पता चलता है।

टीम और फ़ील्ड Live

काम बाँटिए, देखिए क्या हुआ। फ़ील्ड स्टाफ़ कहाँ गया, यह भी।

टीम और फ़ील्ड की स्क्रीन

Tally से जुड़ा Live

Bridge आपके Tally वाले PC से डेटा पढ़ता है। Tally में कुछ नहीं बदलता।

रिपोर्ट Live

बिक्री, बाक़ी और GST की रिपोर्ट, फ़ोन पर।

रिपोर्ट की स्क्रीन

क्या Live है और क्या आ रहा है, पूरी सूची

रुका हुआ उधार कितना महँगा है?

बाज़ार में फँसा पैसा ब्याज खाता है। अपना नंबर डालिए।

₹5,00,000
45 दिन
12%
हर महीने का ख़र्चा
₹5,000
इस देरी का कुल ख़र्चा
₹7,397

इतना पैसा बिना कुछ किए जा रहा है

मुंशीजी दुकान प्लान: ₹400 महीना

यह सिर्फ़ देरी का ख़र्चा है, सादे ब्याज पर। मुंशीजी वसूली का वादा नहीं करता; वह सूची, याद और रिकॉर्ड देता है।

आपके धंधे की भाषा

डब्बा, केस, किलो, बैच: बिल की लाइन आपके माल जैसी बनती है।

बिल की लाइनउदाहरण

हिंज 4″ SS₹3,694

12 डब्बा × ₹540, लिस्ट से 40% + 5% कम

Betaडिस्काउंट पर डिस्काउंट, जैसे बाज़ार में चलता है।

हार्डवेयर की दुकान का काउंटर
तस्वीर AI से बनी है, यह कोई ग्राहक नहीं।

Tally वही रहेगा

CA को Tally पसंद है तो उसी पर रहिए। मुंशीजी ऊपर से पढ़ता है।

  1. पढ़ना Live

    Bridge नाम की छोटी Windows ऐप Tally वाले PC से डेटा पढ़ती है।

  2. आपकी हाँ Beta

    मुंशीजी जो भी तैयार करे, आप देखकर हाँ कहते हैं।

  3. वापस लिखना Coming

    मुंशीजी की एंट्री का Tally में जाना अभी नहीं आया।

बैलेंस ग़लत दिखा तो?
नंबर उतना ही ताज़ा है जितना आख़िरी सिंक। PC या Tally बंद हो तो पुराना नंबर दिखेगा।
मेरा डेटा कहाँ जाता है?
आपके मुंशीजी खाते में, आपके लॉगिन के पीछे। आप उसे जब चाहें एक्सपोर्ट कर सकते हैं।
Tally ख़राब तो नहीं होगा?
नहीं। Bridge सिर्फ़ पढ़ता है। Tally में कुछ लिखता या बदलता नहीं।

Bridge डाउनलोड कीजिए Tally और मुंशीजी का फ़र्क़

मुंशीजी Tally Solutions से जुड़ा नहीं है।

पाँच ऐप का काम, एक प्लान

आज एक व्यापारी 3 फ़ोन, 3 सेल्समैन और WhatsApp के लिए इतना देता है (साल का, GST से पहले, बाज़ार के आम दाम):

आज का ख़र्चासाल का
Tally फ़ोन ऐप, 3 फ़ोन₹9,900
पेमेंट रिमाइंडर टूल₹5,000-10,000
WhatsApp CRM₹16,000-40,000
सेल्समैन ट्रैकिंग, 3 लोग₹7,200-14,400
बिलिंग ऐप₹3,500-7,000
कुल₹41,600-81,300

मुंशीजी बिज़नेस, 15 लोग + 30 स्टाफ़

₹11,999/साल

साथ में जितना AI और कॉल इस्तेमाल करें उतने क्रेडिट। कुछ हिस्से अभी Coming हैं; ऊपर सूची देखें।

दाम साफ़, साल का

हर नई दुकान 7 दिन फ़्री आज़माए, फिर प्लान चुने। कार्ड की ज़रूरत नहीं।

दुकान

एक दुकान, मालिक और मुनीम

₹3,999/साल

या ₹400 महीना · + 18% GST

  • 2 लोग + 2 स्टाफ़ ऐप
  • 1 कंपनी
  • AI और कॉल क्रेडिट पैक से

  • उधार सूची और फ़ॉलो-अप
  • POS काउंटर बिलिंग
  • रिपोर्ट और GST सारांश
7 दिन फ़्री

व्यापार

दुकान, गोदाम और फ़ील्ड स्टाफ़

₹7,999/साल

या ₹800 महीना · + 18% GST

  • 5 लोग + 10 स्टाफ़ ऐप
  • 1 कंपनी
  • 5,000 क्रेडिट हर महीने

दुकान का सब, और:

  • वॉइस कॉल से तक़ाज़ा: स्टाफ़ कॉल फ़्री, ऑटो कॉल क्रेडिट से
  • स्टाफ़ ट्रैकर और टास्क
  • हर आइटम का स्टॉक
  • अपने WhatsApp नंबर से रिमाइंडर
7 दिन फ़्री

सबसे ज़्यादा लिया जाता

बिज़नेस

बढ़ता व्यापार, 3 कंपनी तक

₹11,999/साल

या ₹1,200 महीना · + 18% GST

  • 15 लोग + 30 स्टाफ़ ऐप
  • 3 कंपनी
  • 15,000 क्रेडिट हर महीने

व्यापार का सब, और:

  • WhatsApp पर बिक्री और कैटलॉगComing
  • पेरोल, हाज़िरी, छुट्टीBeta
  • एक ट्रेड पैक, एडवांस रिपोर्टBeta
7 दिन फ़्री

डिस्ट्रीब्यूटर

डिस्ट्रीब्यूटर और कई ब्रांच

₹24,999/साल

या ₹2,500 महीना · + 18% GST

  • 50 लोग + 100 स्टाफ़ ऐप
  • 10 कंपनी
  • 40,000 क्रेडिट हर महीने

बिज़नेस का सब, और:

  • सारे ट्रेड पैक, रिटेलर ऑर्डर लिंकBeta
  • सेल्समैन बीट और डिलीवरी प्रूफ़Beta
  • ऑडिट लॉग और प्राथमिकता सपोर्टBeta
  • APIComing
7 दिन फ़्री

क्रेडिट और पूरा दाम

आपका खाता, आपके हाथ में

हर किसी का अपना लॉगिन
कौन पैसा, स्टॉक और ग्राहक देखे, यह रोल तय करता है।
दो-चरण साइन-इन
Authenticator ऐप से दूसरा क़दम, आपकी मर्ज़ी से।
हर बदलाव का रिकॉर्ड
बिल, सेटिंग और एक्सेस में किसने क्या बदला, लिखा रहता है।
आपकी हाँ के बिना कुछ नहीं
AI काम तैयार करता है। फ़ैसला आपका।

सुरक्षा की पूरी बात

सवाल

मुंशीजी क्या है, और किसके लिए है?

मुंशीजी दुकानदार, ट्रेडर, होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर के लिए AI मुंशी है: बिलिंग, बुक्स, स्टॉक, POS, रिपोर्ट और टास्क, PC या फ़ोन के ब्राउज़र में। Ask Munshiji नाम का AI हेल्पर अभी Beta में है। वह आपके ही खाते से जवाब देता है और काम तैयार करता है, फ़ैसला आपका।

Tally मोबाइल पर कैसे देखें?

Tally वाले PC पर Bridge नाम की छोटी Windows ऐप लगाइए। उसके बाद बिक्री, बाक़ी और स्टॉक फ़ोन के ब्राउज़र में मुंशीजी पर दिखते हैं।

क्या ऑफ़िस का PC चालू रहना चाहिए?

सिंक के लिए हाँ: PC चालू हो और TallyPrime में कंपनी खुली हो। बंद हो तो आख़िरी सिंक तक का डेटा दिखता है।

क्या यह Tally की जगह लेता है? Tally नहीं है तो?

नहीं। CA और आपको Tally पसंद है तो उसी पर रहिए; Bridge डेटा पढ़ता है और आप उसे मुंशीजी में देखते हैं। Tally नहीं है तो बिलिंग और बुक्स सीधे मुंशीजी में चलते हैं।

क्या यह Tally में कुछ बदलता है?

नहीं। आज Bridge Tally से सिर्फ़ पढ़ता है। मुंशीजी में बनी एंट्री Tally में अपने आप नहीं जाती। वापस लिखना Coming है।

क्या रोज़ की सूची मिलती है कि किससे कितना लेना है?

हाँ। ओवरड्यू सूची में पार्टी, रक़म और कितने दिन से बाक़ी, सब दिखता है। आपका स्टाफ़ उसी सूची से कॉल करता है।

क्या WhatsApp पर पेमेंट रिमाइंडर अपने आप जाता है?

हाँ। फ़ॉलो-अप नियम बनाइए, फिर मुंशीजी ओवरड्यू बिलों का WhatsApp रिमाइंडर अपने आप भेजता है, और ज़रूरत हो तो छोटी रिमाइंडर कॉल भी करता है। रिमाइंडर आपके अपने WhatsApp Business नंबर से या मुंशीजी के नंबर से जाता है।

क्या फ़ोन से GST बिल बन सकता है?

हाँ। GST बिल और कोटेशन फ़ोन या PC के ब्राउज़र में बनते हैं। GST फ़ाइलिंग आप या आपके CA करते हैं।

क्या मोबाइल ऐप है?

अभी मुंशीजी फ़ोन के ब्राउज़र में चलता है। साइन की हुई मोबाइल ऐप Coming है।

क्या हिंदी में पूछ सकते हैं?

हाँ। Ask Munshiji अभी Beta में है। हिंदी, Hinglish या English में लिखिए; जवाब आपके खाते से आता है। ज़रूरी नंबर एक बार जाँच लीजिए।

क्या स्टाफ़ और सेल्समैन भी चला सकते हैं?

हाँ। हर किसी का अपना लॉगिन होता है, और रोल तय करता है कि कौन पैसा, स्टॉक और ग्राहक देखे। टास्क और स्टाफ़ ट्रैकर Live हैं।

दाम क्या है? फ़्री ट्रायल है?

प्लान ₹3,999 से ₹24,999 साल तक हैं, GST अलग। हर नया बिज़नेस 7 दिन फ़्री आज़माता है, कार्ड नहीं चाहिए। AI और कॉल क्रेडिट से चलते हैं।

कौन सा Tally चलता है?

TallyPrime, Windows 10 या 11 पर। मुंशीजी Tally Solutions से जुड़ा नहीं है।

कल सुबह से, हिसाब आपके फ़ोन पर।

7 दिन फ़्री आज़माइए। कार्ड नहीं चाहिए।

मुंशी की मेज़: बही-खाता, फ़ोन और चाय
7 दिन फ़्रीWhatsApp